{"_id":"5a5f9a0d4f1c1b6b268b505a","slug":"249-participants-attending-the-game-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए 249 प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए 249 प्रतिभागी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दौड़ लगाते बच्चे।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बुधवार को जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक और बालिका वर्ग की अलग अलग दौड़, लंबी कूद और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं में कुल 249 प्रतिभागी शामिल हुए। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्घन किया गया।
सुबह करीब 10 बजे जिला युवा कल्याण अधिकारी भगवान कानू और उप क्रीड़ाधिकारी विश्वजीत बासक ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद सबसे पहले बालक वर्ग की चार सौ मीटर की दौड़ हुई। इसमें बादल यादव ने प्रथम, मनीष चौहान ने द्वितीय और अभिनव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद बालिका वर्ग की दौड़ में श्रेनाजीत यादव ने प्रथम, नेहा गुप्ता ने द्वितीय और मनीषा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पांच सौ मीटर, दो सौ मीटर और तीन सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग और बालिका वर्ग की अलग-अलग हुई। सौ मीटर की दौड़ में अमन मिश्र को प्रथम, नितेश मद्घेशिया को द्वितीय, रवि कन्नौजिया को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर की दौड़ में विशाल यादव को प्रथम, रोशन गोंड़ को द्वितीय, शिवम भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच सौ मीटर की दौड़ में राकेश कुमार निषाद को प्रथम, बबलू यादव को द्वितीय और सत्येंद्र प्रजापति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
लंबी कूद में सतीष कुमार ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और चंदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिम्नाटिक प्रतियोगिता में अभिषेक गुप्ता को प्रथम, अभिषेक भारती को द्वितीय और मंजेश यादव को तृृतीय स्थान मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को एसडीएम प्रमोद कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजय वर्मा, धीरेंद्र सिंह, राजमंगल, रामकुमार मिश्र, अजय कुमार, संजय सिंह, स्नेहा कृति यादव, हेमंत यादव, मामता भारती आदि मौजूद रहीं।