फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   24.78 lakh rupees recovered from the van, seized by the Income Tax Department team

Kushinagar News: वैन से 24.78 लाख रुपये बरामद, आयकर विभाग की टीम ने किया जब्त

Fri, 12 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
24.78 lakh rupees recovered from the van, seized by the Income Tax Department team
पडरौना। रविंद्रनगर धूस पुलिस ने बृहस्पतिवार को बृहस्पतिवार को एक वैन से 24.78 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की सूचना पर आई आयकर विभाग की टीम ने बरामद रुपये को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा हे कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौकरिया निवासी विनोद शाह ने यह धनराशि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर निवासी अजीत यादव से भूमि खरीदने के लिए लाए थे। भूमि विक्रेता ने नकद राशि लेने से इनकार कर दिया। इसके चलते इस धनराशि को सेंट्रल बैंक पडरौना में वे जमा कराने जा रहे थे। वाहनों की जांच में पुलिस ने रकम बरामद की। पुलिस के अनुसार वाहन में विनोद शाह के अलावा प्रेम कुमार गुप्ता, छोटेलाल राम, जवाहर प्रसाद और विनय पंडित भी सवार थे। वाहन सवार सभी लोग पश्चिमी चंपारण (बिहार) के निवासी बताए जा रहे हैं। बरामदगी के दौरान पुलिस ने वाहन में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। संदेह पर पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी। देर शाम आई आयकर विभाग गोरखपुर की टीम ने पुलिस के बरामद रुपये को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रविंद्रनगर धूस थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि वैन से बरामद 24 लाख 78 हजार 500 रुपये आयकर विभाग को सौंप दिए गए हैं। पूछताछ में यह धनराशि भूमि क्रय-विक्रय से संबंधित बताई जा थी। रुपये बैंक में जमा कराने की बात भी की जा रही थी। आयकर विभाग धनराशि की वैधता और अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed