{"_id":"61e06b93c05a866629532b7b","slug":"240-botal-angrejee-sharaab-ke-saath-ek-giraphtaar-kushinagar-news-gkp4235727152","type":"story","status":"publish","title_hn":"240 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
240 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कार में कुछ इस तरह रखी गई थी शराब।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
240 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
हरियाणा निर्मित बताई जा रही है बरामद शराब
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान चार पहिया वाहन से 240 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अहिरौली बाजार पुलिस ने थानाक्षेत्र की सीमा पर सुबुधिया खुर्द के पास फोरलेन पर चार पहिया एक वाहन को आते देखा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें 240 बोतल अंग्रेजी बरामद हुआ। इसे हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस वाहन चालक को पकड़ कर थाने ले गई। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम सुधीर सिंह निवासी रोहतक (हरियाणा) बताया।
कार्रवाई के दौरान एसओ विवेकानंद यादव, एसएसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह, शिवम सिंह, शुभम यादव आदि शामिल रहे। सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि अहिरौली बाजार पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से 240 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेेजी शराब बरामद किया है। शराब को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।