फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   24 people donated blood on Mother's Day

Kushinagar News: मातृ दिवस पर 24 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 13 May 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
24 people donated blood on Mother's Day
अहिरौली बाजार में आयोजित शिविर में रक्तदान किया गया।
कसया/टेकुआटार। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की ओर से रविवार को मातृ दिवस पर अहिरौली बाजार चौराहे के पंचायत भवन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 24 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के अंग्रेजी विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो प्रशिला शैम ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी व्यक्ति को जीवन दान मिलता है। उन्होंने रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में 24 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। सभी को अंगवस्त्र, पौधा व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्तदानियों को ब्लड बैंक से डोनर कार्ड दिया गया। जरूरत पड़ने पर उन्हें 3 माह के अंदर रक्त मुहैया कराया जाएगा। रक्त संग्रह का कार्य कुशीनगर और गोरखपुर के सरकारी ब्लड बैंक की टीम ने किया। एजाज अहमद, विंध्यवासिनी पांडेय, रिंकी यादव, राम विनोद सिंह, नीतीश कुमार आदि शामिल रहे। नयी दिशा सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव, ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय, पूर्व प्रधान जेपी यादव, मुस्तफा खां, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, रागिनी पांडेय, ममता कश्यप, मिथिलेश सिंह, राधेश्याम गौड़, शिव कुमार पांडेय, देवानंद गौड़, अवधेश गौड़, कौशल जायसवाल, रमाकांत मिश्र, अमन जायसवाल, लखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन लोगों ने किया रक्तदान
सत्येंद्र कुमार मिश्र, अभिषांक शर्मा, संतोष राव, रंजीत राय, दुर्गेश तिवारी, शिवेंद्र राय, कानूनगो हरि शंकर सिंह, परवेज अहमद सिद्दीकी, अनूप कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, जितेंद्र गुप्ता, बजरंगी कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, इम्तेयाज अहमद, खुर्शीद आलम, विवेक चंद्र पाल, संतोष कुमार दुबे, सीए अंजनी नंदन सिंह, नीतीश कुमार, कृष्ण मोहन, अमित शर्मा, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, अभिषेक कुमार पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed