{"_id":"615c86ae8ebc3e626f3ad4eb","slug":"24-absent-in-cmo-s-inspection-kushinagar-news-gkp4118506137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ के निरीक्षण में 24 अनुपस्थित
खड्डा पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा का निरीक्षण किया। वहां 24 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्यकर्मियों की कारण बताने का निर्देश दिया है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया मंगलवार की सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किए। अस्पताल में संविदा पर तैनात कुल 17 में से 16 कर्मचारी अनुपस्थित थे। दस स्थायी कर्मचारियों में से आठ गैरहाजिर थे। इनमें फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। खड्डा पीएचसी में मरीजों का समय पर उपचार नहीं मिलने की शिकायत सीएमओ को मिली थी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी मरीजों का उपचार करते हैं, लेकिन बैठकों की वजह से उन्हें अक्सर बाहर जाना पड़ता है। सोमवार को दोपहर बाद एक प्राथमिक स्कूल की छात्रा की तबियत खराब होने पर अध्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं होने के कारण उसका इलाज नहीं हुआ। उसे दो किलोमीटर दूर तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, तब इलाज हुआ। पीएचसी में इमरजेंसी सेवा काफी समय से बंद है। लोग लगातार इसे संचालित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों का कहना है कि अक्तूबर से मार्च तक सुबह 10 बजे से अस्पताल खुलने का समय निर्धारित है। ऐसे में साढ़े आठ बजे ही अनुपस्थित मान लिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता का कहना है कि सुबह 24 कर्मचारियों को सीएमओ ने अनुपस्थित किया है। समय सारिणी सहित अन्य रिपोर्ट भेजी जाएगी।