{"_id":"687bf0cd015659c1c201c0c2","slug":"2325-mt-urea-will-be-sent-to-the-committees-the-shortage-will-be-resolved-soon-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141843-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समितियों पर भेजा जाएगा 2325 एमटी यूरिया, जल्द दूर होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समितियों पर भेजा जाएगा 2325 एमटी यूरिया, जल्द दूर होगी किल्लत
Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों को एक से दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विभाग को शनिवार को यारा कंपनी की तरफ से 1325 एमटी, कृभको से 1200 एमटी और इंडोरामा कंपनी से 1000 एमटी यूरिया मिली है। इसको एक से दो दिन में समितियों पर भेज दी जाएगी, जहां से किसानों में वितरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि धान की रोपाई के बाद किसान धान में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। इसके अलावा इस समय गन्ने की फसल में यूरिया का छिड़काव करने के लिए यूरिया की मांग कर रहे हैं। इसको देखते हुए कृषि विभाग किसानों की मांग को पूरा कराने में हर संभव प्रयास कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को यारा कंपनी से 1325 एमटी यूरिया जिले को मिली है। इसमें से 530 एमटी यूरिया पीसीएफ और 795 एमटी निजी क्षेत्र में वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कृभको से 1200 एमटी यूरिया देवरिया रैक प्वाईंट पर प्राप्त होगा। इसे जिले की साधन सहकारी समितियों को भेजा जाएगा। वहां से एक से दो दिन में किसानों में वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडोरामा कंपनी से भी 1000 एमटी यूरिया देवरिया रैक प्वाईंट पर प्राप्त हो गई है।