फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   231 madrasas were closed without any notice, notice issued to operators

Kushinagar News: बिना सूचना दिए ही बंद हो गए 231 मदरसे, संचालकों को नोटिस

Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
231 madrasas were closed without any notice, notice issued to operators
पडरौना। जिले में संचालित 231 मदरसे बिना विभागीय जानकारी के ही बंद हो गए हैं। विभागीय जांच में बिना सूचना के इन मदरसों के बंद होने की जानकारी मिलने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने संबंधित संचालकों को नोटिस देकर बंद होने की वजह और विभागीय सूचना नहीं देने के कारण की जानकारी मांगी है। उनके इस कार्रवाई से जिले के मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कुल 553 मान्यता मदरसे संचालित होते हैं। पिछले महीने में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तरफ से प्राइवेट विद्यालयों की मान्यता की जांच के दौरान कई ऐसे प्राइवेट विद्यालय मिले जिसके संचालक मदरसा की मान्यता का कागजात दिखाए तो वहीं जांच के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित विद्यालय ऐसा मिला जिसके संचालक एक ही मदरसा की मान्यता संबंधित प्रपत्र दिखाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने विभागीय जांच कराई तो 231 मदरसे ऐसे मिले जो बिना विभागीय सूचना दिए ही बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed