फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   23 teachers did not attend the facilitator workshop, BSA angry

Kushinagar News: सुगमकर्ता कार्यशाला में नहीं पहुंचे 23 शिक्षक, बीएसए नाराज

Fri, 29 Mar 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
23 teachers did not attend the facilitator workshop, BSA angry
मंसाछापर। विशुनपुरा बीआरसी में तीन दिवसीय सुगमकर्ता कार्यशाला के पहले दिन बृहस्पतिवार को अव्यवस्था हावी रही। अचानक बीएसए पहुंचे तो 23 शिक्षक गायब मिले और बीईओ का भी पता नहीं था। नाराज बीएसए ने बीईओ को फोन कर खरी-खोटी सुनाई और बिना सूचना दिए कार्यशाला से गायब शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। देर शाम बीएसए ने कार्यशाला से अनुपस्थित शिक्षकों और बीईओ को नोटिस जारी जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बीआरसी में शिक्षण कार्य को और सुगम के साथ बालिका शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए तीन दिवसीय सुगमकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 50 शिक्षकों को शामिल होना था। सुबह 11 बजे बीएसए रामजियावन मौर्य कार्यशाला में पहुंच गए। वहां सिर्फ 27 शिक्षक मौजूद मिले जबकि 23 शिक्षकों का पता नहीं था। पूछने पर कोई कुछ बता भी नहीं रहा था। बीएसए ने बीईओ जयंत भारती को फोन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से गायब रहने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण में बिना मेरे आदेश के शामिल नहीं किया जाएगा। एक घंटे तक बीएसए मौजूद रहे, बावजूद कोई शिक्षक और बीईओ नहींं पहुंचे। बीएसए रामजियावन मौर्य ने कहा कि कार्यशाला में अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इनसे स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed