{"_id":"5f8b36e78ebc3e9bbd5f54f2","slug":"23-corona-positive-found-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp369828867","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 23 नए लोग हुए कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 23 नए लोग हुए कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन

- 196 लोग अभी भी जूझ रहे महामारी से
पडरौना। शनिवार को जिले में कोरोना से संक्रमित और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बराबरी पर रही। तेईस नए लोग इससे संक्रमित मिले तो इतने ही कोरोना को हराकर सकुशल अपने घर लौट गए। जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 5156 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 1675 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1652 निगेटिव और 23 पॉजिटिव केस हैं। इनमें फाजिलनगर क्षेत्र से सात, कप्तानगंज से चार, कसया से चार, हाटा से एक, तमकुही से एक, खड्डा से एक, सेवरही से एक, पडरौना से दो और अन्य क्षेत्रों से दो व्यक्ति हैं। इस तरह अब तक कराई गई 1,66,592 लोगों की जांच में 5156 लोग संक्रमित मिले हैं। शनिवार को जांच में 23 लोग स्वस्थ भी मिले, जिन्हें लेकर ठीक हुए मरीजों की संख्या 4907 हो गई है। इस बीमारी से अब तक 53 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 196 अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 3.79 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 95.17 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.02 प्रतिशत है।