फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   inaugeration

21 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Sun, 24 Feb 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
inaugeration
बघौच घाट से फाजिलनगर सड़क का उद्घाटन करते पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद कलराज मिश्र ने शनिवार को सेवरही कस्बा स्थित विद्युत वितरण खंड परिसर में ढ़ाई करोड़ से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र में बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात मिलेगी। सेवरही में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष आईपीडीएस योजना के तहत 33/11 केवी के नये विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को मंजूरी दी थी। ढाई करोड़ की लागत से बने इस विद्युत उपकेंद्र का शनिवार को उद्घाटन किया । सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य देश का चहुमुखी विकास है। इसके लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हुई हैं। इस उपकेंद्र के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को विद्युत समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विनोद सिंह, अधिशासी अभियंता एएच खान, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल, केएम शुक्ल, अवर अभियंता दिलीप कुमार सिंह, यशवंत कुशवाहा, मनोज कुमार, जितेंद्र पांडेय, प्रेमचंद्र मिश्र, ओसीयर सिंह, वशिष्ठ राय, विजय दूबे, अंजनी तिवारी, विनय तिवारी, अमित गुप्ता, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, गणेश सोनी, रामनरेश मिश्र, सुरेश पांडेय, अमित गुप्ता, संदीप गुप्त, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में आसान होगी यातायात व्यवस्था
बेलवा कारखाना। क्षेत्र के फाजिलगनर-बघौचघाट तक 18.66 करोड़ की लागत से बनी14 किलोमीटर बने लम्बे टू-लेन सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का शनिवार को लोकार्पण हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सरल और सुविधा जनक होगा।
विज्ञापन

सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना ही एक मात्र लक्ष्य है। भाजपा सरकार ने देश के हर कोने में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया गया है। इससे शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सरल और सहज होगी। लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे और समाज के सभी तबकों के लोगों को विकास करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस भी देश में सड़कें और बिजली व्यवस्था ठीक रहती है वह देश बहुत तेजी से विकाश करता है। इसको ध्यान रखते हुए भाजपा सरकार ने देश में सड़कों की जाल बिछाई है। लोकार्पण का संचालन महेंद्र उपाध्याय के किया।

इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव, एसके सिंह, यूपी सिंह, सुरेश कुमार, शशिप्रकाश मिश्र, अभिषेक यादव, अमरेश द्विवेदी, बजरंगी, प्रधानाचार्य कमलेश मिश्र, अशोक कुमार, दिवाकर मणि त्रिपाठी, नथुनी सिंह कुशवाहा, रामवृक्ष गिरी, दुर्गेश राय, अजय राय, मुकुल तिवारी, डॉक्टर कन्हैया शर्मा, ओपी मल्ल, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, शेषनाथ मिश्र, विवेक कुशवाहा, डॉक्टर डीएन कुशवाहा, पुरुषोत्तम गुप्त, नागेंद्र गुप्त, नंदकिशोर पांडेय, दुर्गा पांडेय, राजकुमार गिरी, भास्कर पांडेय, जितेंद्र सिंह, रजनीश शुक्ल, शैलेंद्र तिवारी, प्रकाश पांडेय, अरविंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, सुनील सिंह, अरविंद बरनवाल, राजेश कुमार, योगेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed