{"_id":"5b84382442c792466b461e84","slug":"21535391780-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी: उप चुनाव की मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी: उप चुनाव की मतगणना आज
kushinagar
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों का भाग्य मंगलवार को बाहर आ जाएगा। तीन स्थलों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना समाप्त हो जाने के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। अंत में संबंधित निर्वाचन अधिकारी इन प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देंगे।
जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर शनिवार को मतदान हुआ था। जिला पंचायत सदस्य पद के चार, बीडीसी सदस्य के 19, ग्राम प्रधान के 17 और ग्राम पंचायत सदस्य के 345 रिक्त पदों के लिए 88 बूथों पर मतदान संपन्न हुआ था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि कसया पश्चिमी और कसया मध्य से जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटों की गणना कसया के मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से होगी। रामकोला क्षेत्र में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों की मतगणना ब्लॉक कार्यालय पर होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रामकोला में तीन, हाटा में 12 और कसया में 15 सहित तीनों मतगणना स्थलों पर कुल 45 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर और तीन गणना सहायक तैनात किए जाएंगे। तीनों मतगणना स्थलों पर संबंधित एसडीएम कार्यपालक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किए गए हैं। किस मतगणनाकर्मी को किस टेबल की जिम्मेदारी मिलेगी, इसकी जानकारी उन्हें मंगलवार को मतगणनास्थल पर होगी। इसलिए उन्हें सुबह छह बजे तक मतगणनास्थल पर पहुंच जाना है। सोमवार की देर शाम तक सभी मतगणना स्थलों पर रोशनी, साउंड सिस्टम, टेबल लगाने के साथ साथ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बैठने समेत अन्य सभी काम पूरे कर लिए गए।