फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पडरौना तहसील के लेखपालों का भी होगा सीयूजी नंबर

पडरौना तहसील के लेखपालों का भी होगा सीयूजी नंबर

Sun, 22 Jul 2018 11:45 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 22 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पडरौना तहसील के लेखपालों का भी होगा सीयूजी नंबर
mobile radiation
पडरौना। तहसील प्रशासन काश्तकारों और लेखपालों के बीच तालमेल को और सरल करने के लिए क्षेत्र के सभी लेखपालों को सीयूजी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने जा रहा है। इससे लेखपालों के स्थानांतरण के बाद भी उस क्षेत्र के लेखपालों का मोबाइल नंबर नहीं बदलेगा।
विज्ञापन

पडरौना तहसील क्षेत्र की कुल आबादी करीब पांच लाख है। इतनी बड़ी आबादी के राजस्व अभिलेखों से संबंधित समस्याओं के निराकरण व अन्य विभागीय कार्यों के लिए छह कानूनगो और 80 लेखपालों की तैनाती की गई। लेखपालों के स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में नवागत लेखपाल को ढूंढने और उनसे मिलने में लोगों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन ने सभी लेखपालों और कानूनगो को सीयूजी नंबर देने का निर्णय लिया है। विभागीय लोगों की मानें तो शीघ्र ही सभी लेखपालों और कानूनगो को सीयूजी मोबाइल नंबर दे दिए जाएगा। विभागीय लोगों की मानें तो जिले में पहली तहसील है, जहां इस तरह की व्यवस्था लागू की गई है। यह प्रयोग यदि सफल रहा तो जिले के अन्य तहसीलों में भी इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के लोगों का अधिक समय उस क्षेत्र में नवागत लेखपालों से संपर्क करने में लग जाता है। सीयूजी नंबर दे दिए जाने से इस समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। शीघ्र ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय नारायण सिंह, एसडीएम, तहसील पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed