{"_id":"59ce3d8c4f1c1bb7538b4e88","slug":"21506688396-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी के साथ क्षेत्रीय विधायक भी शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी के साथ क्षेत्रीय विधायक भी शामिल हुए
Updated Fri, 29 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला (कुशीनगर)। दशहरा और मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को रामकोला कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें शामिल लोगों ने त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।
डीएम आंद्रा वामसी और एसपी यमुना प्रसाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे रामकोला कस्बे में पहुंचे। डीएम ने कहा कि दुर्गा पंडाल के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ न रखें। हर पंडाल के पास आग बुझाने की सामग्री रखें। यदि पंडाल के पास कोई शरारत करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों के आस-पास सादे वेष में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो पंडालों में आने जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं, जिससे वहां कोई अप्रिय घटना न घटे।
उसके बाद पुलिस प्रशासन ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम व एसपी के साथ क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ, एसडीएम त्रिभुवन सिंह, महिला थाने की एसओ विभा पांडेय, राधेश्याम दीक्षित, विश्वजीत गोविंद राव, आदित्य मिश्रा आदि उपस्थित रहे।