{"_id":"625efd7f08f58864113b45b3","slug":"21-animals-released-6-smuggler-arrsted-kushinagar-news-gkp4339411190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पिकअप में लदे 21 पशु मुक्त, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पिकअप में लदे 21 पशु मुक्त, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

डिबनी बंजरवा। तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के खुदरा गांव के पास पिकअप पर लदे 21 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। इन पशुओं को ले जा रहे पिकअप चालक को लग्जरी कार सवार चार लोग लाइन दे रहे थे। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि बहादुरपुर चौकी प्रभारी धनंजय राय के साथ वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान लग्जरी कार सवार चार लोग चार पिकअप को लाइन देते हुए आ रहे थे। उन्हें रोककर जांच की गई तो पिकअप में 21 गोवंश लदे थे। पिकअप में मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों का नाम सत्येंद्र यादव छहूं थाना तुर्कपट्टी, सुनील राय निवासी चौपथिया थाना तरया सुजान, उज्ज्वल यादव बसडीला गुनाकर थाना तरयासुजान, नीलेश कुशवाहा गोपालपुर थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर, मिथिलेश कुमार निवासी शंकरपुर शाहपुर पटना और अनूप शुक्ला बनकटा गोपालपुर गोपालगंज (बिहार) है। इन व्यक्तियों ने बताया कि पिकअप में पशुओं का पैर बांधकर वाहन को तिरपाल से ढककर ले जाया करते थे, ताकि किसी को संदेह नहो। पकड़े न जाएं, इसलिए एक लग्जरी वाहन से आगे-आगे लाइनर चलते थे। एसओ ने बताया कि गोवंशों को गौशाला भेजकर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।