फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अग्निशमन सप्ताह की शुरूआत

अग्निशमन सप्ताह की शुरूआत

Sun, 14 Apr 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन सप्ताह की शुरूआत
आग से बचाव के बताए गए तरीके
विज्ञापन

अग्निशमन सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फोटो के साथ-
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। तहसील परिसर में रविवार को अग्निशमन सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अग्निशमन सेवा दिवस का स्टीकर लगाकर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि हमारी थोड़ी सी लापरवाही से घर और फसलें जल कर राख हो जाती हैं। एसडीएम और तहसीलदार अहमद फरीद खां ने अग्निशमन सेवा दिवस का स्टीकर लगा कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। खड्डा केंद्र प्रभारी सतीश चंद्र पांडेय की अगुवाई में कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें फायर कर्मियों ने बिस्तर पर धूम्रपान न करने, चूल्हे से बर्तन उतारने में सावधानी रखने, इलेक्ट्रिक उपकरण का प्रयोग करने के बाद प्लग निकालने, गैस सिलेंडर के रख-रखाव पर ध्यान देने, मकान-दुकान और कारखानों में अग्निशमन यंत्र लगवाने, तेल, घी और पेट्रोलियम पदार्थ से लगी आग को पानी से के बजाए मिट्टी अथवा बालू से बुझाने सलाह दी। इस दौरान सतीश पांडेय, देवनरायन, जुगुनु, जयबहादुर, अरविंद कुमार, श्याम राज, मंगरू प्रसाद, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed