{"_id":"5c13f26cbdec2255613d0e9f","slug":"201544811116-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंची स्वास्थ्य टीम, किया चेकअप, गांववाले भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुंची स्वास्थ्य टीम, किया चेकअप, गांववाले भयभीत
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही टोले पर 15 बच्चे खसरे की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के चरिघरवा टोले में 15 बच्चे खसरे की चपेट में हैं। एक सप्ताह से बीमारी फैली है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची और दवाइयाें के साथ लोगों से सफाई रखने की अपील की।
चरिघरवा में मुस्कान, सागर, नितेश, कृष्णा, राज, संजना, छोटी, शिवा, आरिफ, शबनम, रूबी, शबाना, नाजिया, नगमा, आसमां समेत 15 बच्चे खसरे से जूझ रहे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चों के शरीर पर दाने और फफोले पड़ गए हैं। इसके चलते बच्चे दर्द और बुखार से जूझ रहे हैं। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ित बच्चों का चेकअप कर दवाइयां दीं और उन्हें सफाई रखने की अपील की। लोगों के मुताबिक इससे पहले स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण बच्चों के परिवारीजन देसी टोटके, नुस्खे अपना रहे थे। सीएमओ से शिकायत पर शुक्रवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग के टीम ने दवाइयां वितरित करने के बाद सफाई रखने की अपील की। नेबुआ नौरंगिया पीएचसी प्रभारी डॉ. विमलेंदु भूषण ने बताया कि टीम गांव में गई थी। पीड़ित बच्चों का चेकअप कर दवा दी गई है। बच्चे खसरा से पीड़ित हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।