{"_id":"5c129bc642c7925d586ab16b","slug":"201544723398-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाया दांव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
wrestling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के गांव सेखुई खास में गुरुवार को धनुष यज्ञ मेला और दंगल प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कुश्ती में क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा कायम रहा।
गया पहलवान जौनपुर और गुड्डू पहलवान गोरखपुर के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों पहलवान एक दूसरे पर जोर आजमाइश करते रहे, लेकिन उनका मुकाबला बराबरी पर छूट गया। जालंधर से आए पहलवान मोहम्मद अली ने अपने कला कौशल के माध्यम से चलती हुई ट्रैक्टर को रोककर सभी को हैरत में डाल दिया।
ब्लॉक प्रमुख खड्डा जिलाजीत यादव ने फीता काटकर कुश्ती का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा मौजूद रहे। अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की। इस दौरान ग्राम प्रधान सेखुई विश्राम कुशवाहा की देखरेख में मेला संपन्न हुआ। इस मौके पर सुदर्शन पहलवान, सपा नेता पन्नेलाल यदुवंशी, राजेंद्र पाल, संजय सिंह, राजन सिंह, सबलू दूबे, व्यास वर्मा, संदीप कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, हरेंद्र चौधरी, श्रीनिवास, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।