फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो लाख की गड़बड़ी की जांच में खुली 32 लाख की धांधली

दो लाख की गड़बड़ी की जांच में खुली 32 लाख की धांधली

Mon, 17 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो लाख की गड़बड़ी की जांच में खुली 32 लाख की धांधली
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कलेक्ट्रेट के प्राधिकारी अधिकारी (ओसी) बिल के फर्जी हस्ताक्षर से करीब 33 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में दो लाख रुपये की गड़बड़ी की शुरू हुई जांच करोड़ों रुपये की धांधली तक पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने जिसे मुख्य आरोपी मानकर जेल भेजा है वह कलेक्ट्रेट के आपदा विभाग में प्राइवेट मुंशी के तौर पर काम करता था। उसके खिलाफ शुरू हुई जांच की जद में अन्य विभागों के लिपिक भी आ गए हैं।
एसबीआई पडरौना की मुख्य शाखा की ओर से 33 लाख रुपये का बैंकर्स चेक ओसी बिल के नाम काटा गया था। 20 अगस्त को प्राइवेट मुंशी सुबोध मिश्र ने प्राधिकारी अधिकारी बिल की तरफ से बैंक को फर्जी पत्र जारी कर उस राशि को रमापति मिश्र, प्रद्युम्न विश्वकर्मा तथा कलेक्ट्रेट के ओसी बिल के नाम से काटने को कहा था। पत्र मिलने के बाद बैंक ने तीनों के नाम चेक जारी कर दिया। पडरौना के कोतवाल विजय राज सिंह बताया कि इस मामले में पहली बार दो लाख रुपये की गड़बड़ी मिली थी। इस मामले में सुबोध मिश्र सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को जेल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दूसरी बार 10 लाख और अब तक करीब 32 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए जाने की बात सामने आ चुकी है। कोतवाल के अनुसार धांधली में जेल भेजे गए चार लोगों के साथ ही आपदा, कोषागार और बैंक से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एडीएम कृष्ण लाल तिवारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट से जुड़े तीन लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय से आपदा में संबद्घ लिपिक को निलंबित करने के लिए डिप्टी डायरेक्टर उद्यान को संस्तुति की गई है। आलमारी में पड़े लैप्स हो चुके करोड़ों रुपये के 126 चेक के लाभार्थियों का पता नहीं मिला है। यह संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही है। लाभार्थियों का पता लगाने के लिए उनके साथ जांच टीम में तहसीलदार भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का पता चल जाने पर उनके नाम से पुन: चेक जारी करा दिया जाएगा। उन्होंने माना कि दो लाख रुपये की छोटी गड़बड़ी की जांच से बहुत बड़ा खुलासा हो रहा है। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि भुगतान के लिए जो पत्र बैंक को लिखा गया था, उसकी शैली मुंशी और लिपिक के लिखावट जैसी है। उन्होंने बताया कि बंधन बैंक में भुगतान के लिए दिए गए चेक पर सहायक शाखा प्रबंधक की तरफ से आपत्ति जताए जाने के बाद मामला खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed