{"_id":"5b7aff6d42c792466c10024b","slug":"201534787437-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक अनशन में तब्दील धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक अनशन में तब्दील धरना
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने शुरू किया अनशन
छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर। एसबीएम पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर चल रहा छात्र नेताओं का धरना पांचवें दिन क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया । फलस्वरूप महाविद्यालय प्रशासन के चुनाव कराए जाने के लिखित आश्वासन देने के बाद भी छात्र नहीं माने। छात्र नेता चुनाव तिथि घोषित करने की मांग पर अड़े रहे ।
छात्र नेता अब्दुलहक ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन बीते पांच वर्षों से छात्र संघ का चुनाव नहीं करा रहा है। बार- बार लिखित आश्वासन देता है, लेकिन चुनाव नहीं कराता है। कहा कि 25 अगस्त से यह क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। छात्र नेता सत्यम शुक्ला ने कहा कि जब तक छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। कार्यक्रम को बिपिन पांडेय, विकास यादव, सुनील आर्य, विवेक प्रताप सिंह, पारस यादव आदि ने भी संबोधित किया। छात्र संघ चुनाव कराए जाने के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह व नन्दलाल बिद्रोही तथा छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी मनोज तिवारी भी छात्रों के इस मांग का समर्थन किया। महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर ममता मणि त्रिपाठी ने महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से लिखित आश्वासन देकर छात्रों को बताया कि विश्वविद्यालय गोरखपुर के जरिए जैसे ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। उसके दो दिन के अंदर महाविद्यालय के जरिए चुनाव की तिथि तय कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद भी छात्रों ने क्रमिक अनशन समाप्त नहीं कराया । महाविद्यालय प्रशासन ने इस आशय की सूचना उपजिलाधिकारी कसया व थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिया है । इस दौरान तबरेज, साहिल, आशिक अली, रवि सिंह, बलराम जायसवाल, राजकुमार यादव, अबरार, नबाब अंसारी आदि छात्र नेता मौजूद रहे ।