फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस की भीड़ से हुई नोकझोंक

पुलिस की भीड़ से हुई नोकझोंक

Sat, 04 Aug 2018 11:49 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 04 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की भीड़ से हुई नोकझोंक
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
हाटा। नगर में ईदगाह और नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित भूखंड को अपना बता पुलिस शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में पीलर लगवाने लगा। इसे लेकर ईदगाह कमेटी के लोगों ने आपत्ति जताई। पुलिस और भीड़ में शामिल लोगों के बीच बहस भी हुई। उनका कहना था कि इस जमीन पर न्यायालय की तरफ से स्टे मिला हुआ है। बाद में प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराकर जमीन के चारो कोनों पर एक-एक पीलर लगवा दिया।
विज्ञापन

हाटा नगर के करमहां चौराहा के पास एसडीएम दिनेश कुमार के साथ शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक टीम के साथ आए राजस्व विभाग के लोगों ने ईदगाह के पास स्थित जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। उतनी देर में कुछ और भी लोग वहां जुट गए। अल्पसंख्यक समाज की ओर से शाकिर खां ने अधिकारियों से जमीन की पैमाइश करने का कारण पूछा तो एसडीएम ने बताया कि यह जमीन पुलिस विभाग की है। यहां पुलिस विभाग की ओर से कोई निर्माण कराया जाना है। इस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उस जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होना बताया, जबकि टीम का कहना था कि न्यायालय का स्टे दूसरे नंबर पर है और पुलिस विभाग की जमीन का नंबर दूसरा है। हाटा के एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि पत्रावली में दर्ज पुलिस विभाग की जमीन का सीमांकन करा दिया गया है। ईदगाह की जमीन और पुलिस विभाग की जमीन का नंबर अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed