फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तहसील दफ्तरों पर लेखपालों ने दिया धरना

तहसील दफ्तरों पर लेखपालों ने दिया धरना

Tue, 03 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
तहसील दफ्तरों पर लेखपालों ने दिया धरना
पडरौना (कुशीनगर)। छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने मंगलवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। दिन भर चला धरना शाम को एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद स्थगित हुआ। लेखपालों ने अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए लंबे आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पडरौना तहसील परिसर में अध्यक्ष राधाचरण ने कहा कि लेखपाल पद की अर्हता स्नातक करने, पदनाम राजस्व उप निरीक्षक करने सहित एसीपी विसंगति को दूर करने, राजस्व निरीक्षक पद पर सीधी भर्ती की बजाय लेखपालों को पदोन्नति देने की मांग सरकार नहीं मान रही हैं। कहा कि स्थानांतरण संबंधी नियमावली में परिवर्तन करने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने तथा वर्ष 2001 में चयनित लेखपालों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग भी की जा रही है। इसे लेकर कई बार धरना भी दिया जा चुका है। इस दौरान योगेंद्र गुप्ता, प्रद्युम्न राव, निलेश रंजन, शिवेंद्र प्रताप, बलराम कुशवाहा, विशाल चौबे, अकरम, नीतू सिंह, बबीता, कमरूज्जमा, कोमल प्रजापति, माधव गुप्ता, हीराचंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी की अगुवाई में धरना दिया गया। इस दौरान महामंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, संरक्षक शिव मुरारी लाल, सुरेंद्र गौतम, बुद्ध गौतम, हरिशंकर कुशवाहा, सुधीर गुप्ता, विपिन मणि, ओम प्रकाश पांडेय, अजय राम, रामायण, शिवांगी, प्रतीक्षा गुप्ता, सुनीता, संजू, आशुतोष, संगम आदि लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार लेखपालों ने सुबह 10 बजे से कसया तहसील परिसर में धरना दिया। इस बीच सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मौके पर तहसील अध्यक्ष अरविंद पति त्रिपाठी, मंत्री हरिशंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलामंत्री ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व तहसील अध्यक्ष घनश्याम शुक्ल, मदन यादव, राधेश्याम सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप, अशोक कुमार, रविकांत, चोकट सिंह, दिनेश लाल, राकेश कुमार, रामनाथ, राजेंद्र प्रसाद, अजय दूबे, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील अध्यक्ष अशोक वर्मा की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। इस दौरान रामप्रवेश, सुरेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, अश्वनी राय, धनंजय सिंह, सतीश सिंह, देवचंद प्रसाद, लियाकत अली, जयंत कुमार, उमेश यादव, नकछेद, मनीष प्रजापति आदि मौजूद रहे।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष बृजनारायण सिंह व मंत्री रंजन कुमार, शीतल सिंह, संजय गुप्ता, संजय पाल, अभिमन्यु, अनामिका मिश्रा, सुप्रिया राज, पूजा प्रजापति, करुणाकरण चौरसिया, विनय कुमार सिंह, पंकज, विभव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed