{"_id":"647b8be69cc13349fd0c0654","slug":"20-samples-failed-out-of-67-kushinagar-news-c-7-1-192428-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानक के विपरीत मिले खाद्य पदार्थों के 20 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानक के विपरीत मिले खाद्य पदार्थों के 20 नमूने
Sun, 04 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से की गई खाद्य पदार्थों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की तरफ से शनिवार को कप्तानगंज ओर बोदरवार बाजार स्थित खोने-पीने के सामान की जांच कर नमूने कुल 67 एकत्र किए गए। एकत्र नमूनों को फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से जांच हुई, जिसमें 20 नमूने मानक के विपरीत मिले।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की तरफ से फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को इसके बारे में जागरूकता किया गया। लोगों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाइजीन, सैनिटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग, न्यूट्रीशियन और फोर्टीफिकेशन संबंधित जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कप्तानगंज व बोदरवार में मिठाई एवं नमकीन के 16 नमूने लिए गए, जिसमें नौ नमूने मानक के अनुरूप मिले, जबकि सात नमूने मानक के विपरीत मिले। इसी तरह स्पाइस के 31 नमूनों में से 24 नमूने मानक के अनुरूप और सात मानक के विपरीत मिले। सेरेल्स (अनाज) के 12 नमूने लिए, जिसमें छह मानक के अनुरूप सही और छह मानक के विपरीत मिले। ऑयल घी (वनस्पति) के चार नमूने व अन्य खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीकों एवं पैक्ड खाद्य पदार्थों में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों का जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गौंड, सच्चिदानंद गुप्ता, खाद्य विश्लेषक प्रीति चौबे आदि मौजूद रहीं।