फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 women eaten poision

Kushinagar News: गृहकलह से तंग आकर दो महिलाओं ने खाया जहर

Sun, 23 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
2 women eaten poision
जिला अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पारिवारिक क्लेश से तंग आकर दो महिलाओं ने जहर खा लिया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौजूद घरवाले भी बहुओं की ओर से उठाए गए आत्मघाती कदम से चिंतित हैं। पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल में मिले परिजनों ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीप नगर गांव निवासी 30 वर्षीय पूजा और उसके पति से किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात कहासुनी हो गई। नाराज पूजा नेे घर में रखा फिनायल शनिवार को सुबह पी लिया। इसकी जानकारी होने पर घर वाले परेशान हो गए और उसे कसया सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, हाटा की रहने वाली 35 वर्षीय दुर्गावती ने गृहकलह से तंग आकर कीटनाशक पी लिया। उसके बेहोश होने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज आवेश में आकर जहर खाने का मामला पहुंच रहा है। डॉ. एमएच खान ने बताया कि एक की हालत थोड़ी नाजुक है, लेकिन खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed