{"_id":"6206a160dd77b9767871fa38","slug":"2-woman-constables-tried-to-eat-wrong-tablet-kushinagar-news-gkp42664024","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दो महिला सिपाहियों को नशीली दवा खिलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दो महिला सिपाहियों को नशीली दवा खिलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 12 Feb 2022 01:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:32 PM IST
सार
नेबुआ नौरंगिया थाने में तैनात हैं दोनों महिला सिपाही, बर्गर में नशीली दवा मिलाकर खिलाने की हुई थी कोशिश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने की दो महिला सिपाहियों को शुक्रवार की देर शाम बर्गर में नशीली दवा खिलाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। बर्गर खाते ही एक महिला सिपाही को कुछ साजिश का आभास हुआ तो उसने अपनी साथी को बताया।
दोनों महिला सिपाहियों ने बर्गर लाने वाले युवक को पकड़ लिया और थाने में सूचना दी। थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों की पूछताछ में आरोपी युवक ने छह युवकों पर बर्गर में नशीली दवा मिलाकर पहुंचाने की जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
नेबुआ नौरंगिया थाने में तैनात दो महिला सिपाही थाने से सटे पिपरा बाजार स्थित एक बैंक के बगल में किराए के मकान में रहती हैं। शुक्रवार की देर शाम दोनों सिपाही ड्यूटी के बाद अपने किराए के कमरे में आईं। तभी चौराहे से एक युवक ने उन्हें बर्गर लाकर दिया। उनमें से एक कांस्टेबल ने जैसे ही बर्गर खाया, उसे स्वाद अजीब सा लगा। संदेह होने पर उस युवक को पकड़कर बैठा लिया और थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि कुछ युवकों ने बर्गर में नशे का टैबलेट मिलाकर उन्हें खाने के लिए भेजा था। उन युवकों की संख्या लगभग छह बताई जा रही है।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि दो महिला सिपाहियों को बर्गर में नशीला पदार्थ खिलाने की चेष्टा किए जाने की जानकारी हुई है। मौके पर वहां के इंस्पेक्टर गए थे। बर्गर में नशीला पदार्थ मिलाने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।