फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 injured in accident

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला घायल

Fri, 09 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
2 injured in accident
बहादुरगंज गांव के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बहादुरगंज गांव के पास पडरौना-रामकोला मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साला घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि माधोपुर गौजही गांव के पंडित टोला निवासी अमरजीत गौंड़ पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा निवासी अपने बहनोई अभिषेक गौंड़ के साथ बृहस्पतिवार की देर रात बहन के घर से भोजन कर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बहादुरगंज के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना मिश्रौली चौकी की पुलिस को दी। पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अमरजीत की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed