{"_id":"6461309b7e4eac9fa303f864","slug":"2-injured-in-accident-kushinagar-news-c-7-1-167209-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट आने से दो स्कूटी सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट आने से दो स्कूटी सवार युवक घायल
Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर में फोरलेन पर बने क्राॅसिंग के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट आने से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन दोनों को फाजिलनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेते गए। वहां उनका उपचार चल रहा है।
काजीपुर निवासी राजा (20) पुत्र रामध्यान अपने दोस्त सुमित (19) पुत्र भालू यादव के साथ स्कूटी से रविवार की शाम छह बजे किसी काम से फाजिलनगर बाजार आ रहे थे। इसी बीच उसी दिशा में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रैक्टर चालक गाड़ी वहीं छोड़ भाग गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाए। इस संबंध में चौकी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि परिजन दोनों घायलों का इलाज करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राॅली पुलिस के कब्जे में है।