फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 girls died due to wall collapse

दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत

Sat, 10 Oct 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
2 girls died due to wall collapse
घटना की सूचना पर जुटी भीड़ व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
झोपड़ी की दीवार गिरने से दबकर दो बच्चियों की मौत
विज्ञापन

- कसया थाना क्षेत्र के चकदेइया गांव में शनिवार देर शाम हुई घटना
- देवरिया जिले के बसंतपुर चौहान टोला की रोशनी आई थी ननिहाल
- शाम को मामा की बेटी के साथ खेल रही थी, दबने से दोनों की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। शनिवार की देर शाम कसया थाना क्षेत्र के चकदेइया गांव में झोपड़ी की दीवार गिरने से बगल में खेल रही दो बच्चियां दबकर घायल हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने दीवार का मलबा हटाया और दोनों बेटियों को इलाज के लिए लेकर कसया पहुंचे तो डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक बच्ची अपने ननिहाल आई थी और मामा की लड़की के साथ खेल रही थी। दबने से इन दोनों बच्चियों की मौत हो गई। कसया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे से गांव में मातम छा गया।

चकदेइया गांव निवासी विरेंद्र के घर देवरिया जिले के बसंतपुर चौहान टोला से उनकी भांजी रोशनी आई हुई थी। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वीरेंद्र की पुत्री रश्मी (8) और ननिहाल आई रोशनी (7) घर के बगल में खेल रही थीं। वीरेंद्र ने कच्चे ईंटों व मिट्टी के गारा से दीवार जोड़कर उस पर छप्पर रखा था। अचानक यह दीवार भरभराकर गिर गई। बगल में खेल रहीं दोनों बच्चियां कच्चे ईंटों के ढेर के नीचे दबकर घायल हो गईं। आवाज सुनकर परिजन व अगल-बगल लोग पहुंचे और दोनों बच्चियों को निकालकर कसया सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। अस्पताल की सूचना पर कसया पुलिस भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसओ कसया रामाशीष सिंह यादव ने बताया कि गारे से ईंट की दीवार जोड़ी गई थी जो अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed