फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 animal smuggler arrested in combat

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो इनामी पशु तस्करों को लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
2 animal smuggler arrested in combat
कप्तानगंज पुलिस और स्वाट टीम ने दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार।संवाद
एक पर 45 हजार तो दूसरे पर 20 हजार रुपये का घोषित है इनाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिउरा हसनगंज गांव के पास रात में हुई मुठभेड़
विज्ञापन

मूल रूप से कुशीनगर जनपद के निवासी हैं दोनों पशु तस्कर
वध के लिए जा रहे थे गोवंशीय पशुओं को
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के भिउरा हसनगंज के पास स्थित धूस पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो इनामी पशु तस्करों के पैर में गोली लगी है। इनमें एक पर 45 हजार तो दूसरे पर 20 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से छह गोवंशीय पशु मुक्त कराए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिउरा हसनगंज स्थित धूस पर पशु तस्करों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दी। खुद को घिरा देखकर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इन पशु तस्करों में सदरे आलम वीर अब्दुल हमीद नगर (खिरिया टोला) पडरौना का निवासी है, जबकि दूसरा विक्की कुमार कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ का निवासी है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से छह पशु मुक्त कराए गए हैं। इनके पास कट्टा-कारतूस तथा पशुओं को काटने का सामान बरामद हुआ है। मुठभेड़ में कप्तानगंज के थानाध्यक्ष विनय सिंह, रामकोला अखिलेश कुमार सिंह, खड्डा अमित शर्मा, गोरखपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी और पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह पुलिसफोर्स के साथ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप पर लदे थे छह गोवंश
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक पिकअप से छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया, जिन्हें ये तस्कर वध के लिए ले जा रहे थे। तस्करों के पास से पशुओं के वध में प्रयुक्त किए जाने वाले धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। तस्करों के पास से दो तमंचे, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुए हैं। पशु तस्करों पर गोवध निवारण अधिनियम, पशुक्रूरता अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घोषित किया था इनाम
पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से इन तस्करों पर इनाम घोषित किया गया था। गोरखपुर जिले की पुलिस ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस प्रशासन के मुताबिक कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ निवासी विक्की प्रसाद पुत्र लड्डू प्रसाद मौजूदा समय में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मंगहरिया आमकोल में निवास कर रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दूसरे पशु तस्कर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद नगर (खिरिया टोला) निवासी सदरे आलम पुत्र रियासत अली पर गोरखपुर पुलिस की तरफ से 20 हजार रुपये तथा कुशीनगर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।


पशु तस्करों का अापराधिक इतिहास
विक्की प्रसाद पर पडरौना कोतवाली में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गोरखपुर की कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है। दूसरे पशु तस्कर पर पडरौना कोतवाली गो हत्या, पशुक्रूरता अधिनियम में तरयासुजान थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed