फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कृषक इंटर कॉलेज से निकली मतदाता जागरूकता रैली

कृषक इंटर कॉलेज से निकली मतदाता जागरूकता रैली

Tue, 30 Apr 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
कृषक इंटर कॉलेज से निकली मतदाता जागरूकता रैली
‘सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ का नारा गूंजा
विज्ञापन

फोटो के साथ
कसया। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं की ओर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को कृषक इंटर कालेज मल्लूडीह व सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल मल्लूडीह की तरफ से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लिया था। ‘सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’, ‘न जाति पर, न धर्म पर वोट दो कर्म पर’, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ जैसे नारे गूंज रहे थे। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य संतोष वर्मा, जवाहर हुसेन, शिक्षक संघ के जिलाउपाध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी, हरिकेश आर्या, विनोद मिश्र, अजय रेड्डी, अरविंद तिवारी ने किया। रैली में निर्मला वर्मा, रामाधार, रामप्रताप, अंबरेश शर्मा, शंकर प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, प्रदीप वर्मा, अमित, सूर्यनारायण, नन्हे व नासिर, नूर आलम आदि शामिल रहे।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान पर जोर
फोटो के साथ-
जटहां बाजार। श्रीमती लाची देवी इंटर कॉलेज परिसर से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें परिषदीय और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाल कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए तहसीलदार संजय राय ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार होता है। इसमें जितना अधिक लोग मतदान करते हैं, उतना ही देश में मजबूत सरकार का निर्माण होता है। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत लोगों को मतदान करना चाहिए। इसके बाद परिषदीय विद्यालयों समेत श्रीमती लाची देवी इंटर कॉलेज, बिश्वा पब्लिक स्कूल, आरबी पब्लिक स्कूल, समाज कल्याण शिक्षा निकेतन स्कूल आदि स्कूलों केे छात्र-छात्राओं ने मतदान के पक्ष में नारा लगाते हुए गांव रैली। इस दौरान एसडीआई एसएन प्रजापति, सिद्धार्थ कुशवाहा, एनपीआरसी महेंद्र शाह, मनोज विश्वकर्मा, राजीव यादव, उपेंद्र कुशवाहा, मीरा कुशवाहा, टिंकू गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed