फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो घंटे में आवासीय जमीन का पट्टा, कब्जा भी

दो घंटे में आवासीय जमीन का पट्टा, कब्जा भी

Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
दो घंटे में आवासीय जमीन का पट्टा, कब्जा भी
भेड़ी जंगल गांव के मुसहर समुदाय के लोगों को जमीन पट्टे का पत्र देते विधायक और एसडीएम, तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। क्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव के 40 गरीब मुसहर परिवारों को गुरुवार को जमीन का पट्टा आवंटित कर दिया गया। एसडीएम की उपस्थिति में तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर ही औपचारिकताएं पूर्ण कीं। विधायक जटाशंकर के हाथों पट्टाधारकों को कागजात दे दिए गए। कचहरी और अधिकारियों का चक्कर लगाए बगैर मौके पर पट्टे की जमीन मिलने से गरीब मुसहर परिवारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


गुुरुवार सुबह एसडीएम अरविंद कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार अहमद फरीद खां व राजस्व निरीक्षक आरसी गुप्ता व लेखपाल गांव के पंचायत भवन पर पहुंचे। ग्राम प्रधान राजेंद्र व सदस्यों की मौजूदगी में मुसहर समुदाय के लोग भी आ गए। प्रधान की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में मुसहर समुदाय के निराश्रित और भूमिहीन 40 लोगों को चिह्नित किया गया। 

विज्ञापन

 

मौके पर ही समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उनके नाम से आवासीय जमीन का पट्टा स्वीकृत कर दिया गया। राजस्व टीम गांव के मल्ल टोला में आबादी की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन की पैमाइश की। क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने पट्टाधारक तीजा, लक्ष्मीना, खेदन, गोबरी, कुसुमावती, जोगेंद्र, इंदू, अनीता, राजू, मुकेश समेत 40 लोगों को कब्जा भी दिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि इस जमीन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से गांव विकसित कर सरकारी योजना के सभी लाभ व अन्य सुविधाएं पात्रों को दिलाई जाएंगी। गांव के लोगों ने एसडीएम की पहल की सराहना की। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि मुसहर समुदाय के लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का अभियान चल रहा है।

इस समाज के उत्थान के लिए शासन की ओर से तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं। इसका लाभ उन्हें दिलाया जा रहा है। उसी की कड़ी में दो घंटे में 40 मुसहर परिवारों को जमीन का पट्टा स्वीकृत करके कब्जा भी दिलाया गया। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed