फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दुमही के मंदिर परिसर में आयोजित हुआ प्रतियोगिता

दुमही के मंदिर परिसर में आयोजित हुआ प्रतियोगिता

Wed, 03 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दुमही के मंदिर परिसर में आयोजित हुआ प्रतियोगिता
मैराथन में नीतेश व पूजा ने मारी बाजी
विज्ञापन

फोटो है।
गुरवलिया बाजार। दुदही ब्लॉक के गांव दुमही मंदिर परिसर में मिनी मैराथन, कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग के आठ किमी मैराथन में 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें नीतेश प्रजापति प्रथम, संदीप यादव द्वितीय व गोरखपुर के सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गोरखपुर की पूजा वर्मा ने प्रथम, देवरिया की निधि द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में दाहूगंज ने दुमही व कतौरा ने मठिया की टीम को पराजित किया। कुश्ती में प्रतोष यादव ने विकास, निकाश ने जहीर, मनीष ने शत्रुघ्न, विशाल ने रंजीत, सिबलू राय ने जैकी व अभय यादव ने अनूप कुशवाहा को पटखनी दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ केन यूनियन के संचालक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सीताराम खरवार व जितेंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। केपी यादव ने आभार जताया।
इस दौरान पारस नाथ सिंह, रमाकांत पांडेय, पुनीत राय, मुकेश गुप्ता, लालमन कुशवाहा, मंटर यादव, रुदल यादव, प्रिंस शुक्ल, उपेंद्र आर्य, संतोष यादव, भोला यादव, दहारी चौहान, योगेंद्र यादव, हरख यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुरस्कृत बच्चों को विद्यालय की तरफ से किया गया सम्मानित
फाजिलनगर। क्षेत्र के इंटर कॉलेज जौरा बाजार परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कृषि विभाग की तरफ से फसल के अवशेष जलाने के दुष्परिणाम विषय पर हुए प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चों को बुधवार को विद्यालय के तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामू ने कहा कि इस तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह के हाथों सिद्धांत भारती ने द्वितीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। इससे विद्यालय का मान बढ़ा है। उन्होंने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान विजय उपाध्याय, विपिन विहारी, उमेश प्रसाद, इरशाद अंसारी, प्रभात कुमार, पौहारी सिंह, काशीनाथ सिंह, दयानंद, साहबजादा अंसारी आदि मौजूद रहे।
0000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed