{"_id":"59bd24704f1c1b36688b4f29","slug":"191505567856-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कोतवाली के सिकटा गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा कोतवाली के सिकटा गांव का मामला
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में शनिवार की दोपहर में एक किशोर का शव घर के कमरे में मिला। मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिकटा गांव के भीम पांडेय का मकान गांव के पश्चिम में बना है। शनिवार की दोपहर में भीम पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र पंकज काफी देर से गायब था। उसे ढूंढ़ते हुए पिता मकान के एक कमरे में पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग जुटे। हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।