फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सड़क हादसा

सड़क हादसा

Sat, 12 Aug 2017 05:11 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
कुशीनगर। शुक्रवार की देर रात ढाढ़ा चौराहे पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके अलावा शनिवार की दोपहर में पैकौली चौराहे के पास हुए हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जबकि एक का इलाज हाटा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के गांव हरपुर निवासी 53 वर्षीय अमला प्रसाद शुक्रवार की रात में साइकिल से हाटा की ओर से अपने गांव आ रहे थे। गोरखपुर जिला निवासी 22 वर्षीय अमित साहनी बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। फोरलेन पर हाटा कोतवाली के ढाढ़ा चौराहे के पास बाइक व साइकिल में टक्कर में हो गई। हादसे में बाइक सवार अमित और साइकिल सवार अमला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और हाटा कोतवाली पुलिस ने इन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल अमला प्रसाद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके अलावा शनिवार की दोपहर में हाटा कोतवाली के पैकौली चौराहे के पास हाटा कस्बा निवासी 50 वर्षीय श्यामसुंदर बाइक की चपेट में आ गए। बाइक सवार पैकौली गांव निवासी 15 वर्षीय अखिलेश और 17 वर्षीय बिट्टू हाटा की तरफ आ रहे थे। इस हादसे में श्यामसुंदर, अखिलेश व बिट्टू को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। श्याम सुंदर और अखिलेश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है तथा बिट्टू का इलाज हाटा सीएचसी में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed