फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   19 thousand people did not pay the bill after connection

Kushinagar News: कनेक्शन के बाद 19 हजार लोगों ने नहीं जमा किया बिल

Mon, 09 Dec 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
19 thousand people did not pay the bill after connection
पकड़ियार बाजार। विद्युत उपकेंद्र कोटवा में 19 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल जमा नहीं किया है। एक मुश्त समाधान योजना में भी इन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। लाइनमैन फाल्ट ठीक करने के साथ बकायेदारों को बिजली बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करेंगे। अधिभार पर छूट का लाभ उठाने के लिए गांवों व कस्बों में मुनादी कराकर बिल जमा करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र रामपुर कोटवा से 40 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। पिछले वर्ष एक मुश्त समाधान योजना में तीन करोड़ रुपये बकाया बिल की वसूली हुईं थी। उसके बाद भी 19,500 ऐसे उपभोक्ताओं हैं जो कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा नहीं किया है। इनमें 10 हजार से लेकर 50-70 हजार रुपये के बकायेदार शामिल हैं। इनके कनेक्शन एक से दो किलोवॉट के हैं। मामला पकड़ में आने के बाद डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए लाइनमैनों को लगाया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अधिभार पर सौ प्रतिशत छूट है। एसडीओ रूपेश कुशवाहा ने बताया कि उपकेंद्र के 19 हजार उपभोक्ता आज तक बिल जमा नहीं किए हैं। वे सुविधा के अनुसार न्यूनतम राशि जमा करा कर किस्तों में बिल जमा कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed