फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   19 super jonal appointed

Kushinagar News: त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 19 सुपर जोनल, 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती

Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
19 super jonal appointed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। डीएम रमेश रंजन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और डोल मेला सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील व थानावार नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र कप्तानगंज, संपूर्ण क्षेत्र कप्तानगंज, रामकोला व तहसील क्षेत्र खड्डा, छितौनी के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संपूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, सुकरौली, मथौली, संपूर्ण क्षेत्र पडरौना के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को तथा संपूर्ण तहसील क्षेत्र कसया, फाजिलनगर, संपूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, सेवरही व दुदही के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में मुहम्मद जफर डिप्टी कलेक्टर को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 19 अधिकारियों को नामित किया है, जो उप जिला मजिस्ट्रेट व जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने इसके अलावा 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किए हैं, जो जनपद स्तरीय व विकास खंड स्तरीय अधिकारी हैं। रिजर्व में सात जोनल व सात सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed