{"_id":"68f92e24b9ddf7afdf04370e","slug":"19-pairs-of-wrestlers-tried-their-tricks-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147617-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 19 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दाव पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 19 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दाव पेच
Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के फुलवरिया मगरिब गांव के अइन छपरा टोले में बुधवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें 19 जोडी पहलवानों ने अपने दांव आजमाएं। मुख्य अतिथि सपा नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैथवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार राणा व पहलवान धनंजय सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया।
इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में बोधीछपरा के छोटे लाल ने देवरिया के अमित को पटखनी दी। इसी तरह बोधीछपरा के धर्मेंद्र ने देवरिया के धनंजय को, बभनौली के सुल्तान ने गोपालगंज के पीयूष को और चौरीचौरा के गोविंद ने कौडिया के मानसिंह को चित किया, जबकि चरघरवा के विवेक यादव व बोधीछपरा के मोहित की बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही।
कुश्ती का संचालन मुन्ना बजरंगी ने किया, जबकि पवन पांडेय ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान धीरज मोर्य, श्रीनिवास यादव, राहुल तिवारी, प्रदुमन यादव, रामदेव कुशवाहा, हरिनारायण गुप्ता, रुदल चौधरी, सुरेंद्र पटेल, अर्जुन राणा, अमर गुप्ता, जोगिंदर यादव, रोहित बबलू, राजू यादव मौजूद रहे। संवाद