फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   184 new health sub-centres will be set up in Kushinagar

जनपद में पहले से संचालित होते हैं 358 स्वास्थ्य उपकेंद्र

Fri, 10 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
184 new health sub-centres will be set up in Kushinagar
कुशीनगर में स्थापित होंगे 184 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन

संचालित उपकेंद्रों में सिर्फ 147 पर उपलब्ध हैं प्रशिक्षित स्टॉफ
तीन हजार रुपये के मासिक किराए के भवन में होगा संचालन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होगा इन उपकेंद्रों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। नियमित टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के प्रसव संबंधी सुविधाओं के लिए जिले में 184 नए उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। जब तक इनका स्थायी भवन नहीं बन जाता, तब तक इन्हें तीन हजार रुपये मासिक खर्च पर किराए के भवन में संचालित किया जाएगा। अभी जिले में 358 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनमें सिर्फ 147 में ही प्रसव कराने में ही प्रशिक्षित स्टॉफ तैनात हैं। गर्भवती महिलाओं और जच्चा-बच्चा के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का काफी अधिक महत्व है। पास के उपकेंद्र पर ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से इनकी स्थापना कराई गई है। इसके अलावा प्रशिक्षित एएनएम वाले केंद्रों पर प्रसव की सुविधा भी दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित प्रसव एवं जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर में कमी लाना है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 358 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें 147 में ही प्रसव की सुविधा है। क्योंकि वहां प्रशिक्षित स्टॉफ उपलब्ध हैं। अन्य उपकेंद्रों पर टीकाकरण होता है। सरकार ने इन उपकेंद्रों की संख्या में और अधिक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इन उपकेंद्रों के लिए जमीन ग्राम प्रधान की तरफ से उपलब्ध कराई जानी है। हालांकि जब तक स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्र के लिए अपना निजी भवन नहीं बन जाता, तब तक इसे किराए के मकानों में संचालित किया जाएगा। शौचालय एवं बिजली-पानी की सुविधा से युक्त तीन कमरों के भवन में प्रत्येक उपकेंद्र का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से तीन हजार रुपये प्रति उपकेंद्र की दर से किराए का भुगतान किया जाएगा। यह गांव के बीच में स्थित होना आवश्यक है।

सीएमओ बोले
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में 184 नए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इनके लिए जमीन उपलब्ध कराने में ग्राम प्रधानों की मदद ली जाएगी। जब तक विभाग का खुद का भवन नहीं बन जाता, तब तक इसे बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा से युक्त किराए के मकान में संचालित किया जाएगा। यहां प्रशिक्षित स्टॉफ तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed