फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   देश सेवा का जज्बा सिखाता है स्काउट प्रशिक्षण

देश सेवा का जज्बा सिखाता है स्काउट प्रशिक्षण

Wed, 28 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
देश सेवा का जज्बा सिखाता है स्काउट प्रशिक्षण
स्काउट गाइड - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय 23 वीं जनपदी स्काउट गाइड रैली की शुरुआत हुई। इसमें जिले के 74 विद्यालयों के करीब 900 बच्चे शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए स्काउट गाइडों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट शिविरों में बच्चों के भीतर विपरीत परिस्थतियों के समय आत्म रक्षा की जानकरी दी जाती है। इससे बच्चों के भीतर समाज और देश सेवा की भावना जागृति होती है, जिससे आगे चल कर बच्चे अच्छी सोच और सेवा भाव के चलते राष्ट्र का नाम रोशन करते है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि वर्दी पहले व्यक्ति के भीतर स्वयं ही देश प्रेम की भावना जागृति होती है। निश्चित ही स्काउट और गाइड में वर्दी पहने इस तीन दिवसीय रैली में प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज और आगे चल कर देश की सेवा में अपनी साकारात्मक भूमिका अदा करेंगे। अध्यक्षता करते हुए खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि शिविर में आए सभी बच्चे शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में नया आयाम स्थापित करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम को डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा, बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा, अनूप कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता आदि ने संबोधित किया।रैली की शुरुआत डीएम और एसपी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद अतिथियों को स्काउट और गाइडों ने सलामी दी। इसके बाद जेपी इंटर कॉलेज, श्रीनाथ इंटर कॉलेज, रुमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वीणा वादिनी कन्या इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों से आए स्काउट और गाइडों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी, अश्वनी कुमार पांडेय, डॉक्टर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, कोतवाल विजय राज सिंह, सीबी सिंह, अखिलेश सिंह, विरेंद्र सिंह, एसपी सिंह, रामाश्रय गुप्ता, रामनरेश तिवारी, डॉक्टर गोरख राय, आनंद मिश्र, डॉक्टर राणा प्रताप शाही, प्रभावती मिश्रा, डॉक्टर मुकुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed