{"_id":"5b5768cf4f1c1b46748b6d5e","slug":"181532455119-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान से स्पर का 60 मीटर हिस्सा नदी में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान से स्पर का 60 मीटर हिस्सा नदी में विलीन
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 मीटर कटा स्पर, खतरे की जद में 10 गांव
- धरने पर बैठे विधायक, नाराज लोगों ने एक्सईएन को दो घंटे बैठाए रखा
- दो दिन में बचाव कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर लोगों ने जाने दिया
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। जंगलीपट्टी गांव के सामने सोमवार की रात करीब दो बजे एपी तटबंध के एक स्पर का 60 मीटर हिस्सा कटकर नदी में बह गया। अब जलस्तर बढ़ने पर नदी सीधे बांध से टकराएगी। अगर बांध टूटा तो जंगलीपट्टी समेत आसपास के 10 गांव बाढ़ के पानी में घिर जाएंगे। तत्काल मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से नाराज तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू ने ग्रामीणों के साथ धरना शुरू कर दिया है। नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचे एक्सईएन को दो घंटे तक बैठाए रखा। ग्रामीणों ने उन्हें दो दिन में बचाव कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर जाने दिया।
गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद कटान तेज हो गई है। सोमवार आधी रात के बाद जंगलीपट्टी के पास एपी बांध के एक स्पर का लगभग 60 मीटर हिस्सा कट गया। अब जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी सीधे बांध से टकराएगा। स्पर कटने की जानकारी होते ही जंगलीपट्टी समेत 10 गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। उधर, मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से नाराज क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने स्पर व बांध की मरम्मत तत्काल शुरू कराने की मांग की। जानकारी होने पर एसडीएम तमकुहीराज त्रिभुवन और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता भरतराम मौके पर पहुंचे। एक्सईएनन को देखकर लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने एक्सईएन को धरना स्थल पर बैठा लिया और दो घंटे तक जाने नहीं दिया। बाद में दो दिन के अंदर स्पर व बांध पर बचाव कार्य शुरू कराने का आश्वासन देने पर लोगों ने उन्हें छोड़ा।
--------
बांध कटा तो तबाह होंगे ये गांव
- जंगलीपट्टी गांव के सामने एपी तटबंध टूटा तो जंगलीपट्टी, बीनटोली, परसा, गौराहा, दनियाड़ी, तरयासुजान, भुलिया, घघवा जगदीश, पिरोजहा, भावपुर आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। इनमें से कई गांव पूरी तरह से पानी में डूब जाएंगे।
विज्ञापन
------
‘जब तक काम शुरू नहीं होता धरना जारी रहेगा’
- जंगलीपट्टी के सामने एपी तटबंध पर धरना दे रहे विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वे अप्रैल से ही बांधों को बचाने के लिए अफसरों से लेकर सीएम तक को ज्ञापन दे चुके हैं। वे संबंधित मंत्री को भी स्थिति से अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी बचाव कार्य के लिए बजट नहीं मिलना आश्चर्य की बात है। उन्होंने कहा कि जब तक कार्य शुरू नहीं होगा वे धरना देते रहेंगे।