{"_id":"5a8b15fb4f1c1bb1208ba227","slug":"181519064571-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अस्पताल की व्यवस्था जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अस्पताल की व्यवस्था जानी
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। फाजिलनगर स्थित सीएचसी का डीएम ने सोमवार को निरीक्षण किया। बरसात के समय में परिसर के भीतर जलभराव होने की जानकारी होने पर निस्तारण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही।
सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे सीएचसी फाजिलनगर में डीएम आंद्रा वामसी के आने की सूचना मिली। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन सर्तक हो गया। डीएम के निरीक्षण को लेकर अस्पताल के कर्मचारी व्यवस्था ठीक करने में जुट गए। इतना ही नहीं कभी यूनिफार्म में न दिखने वाले कर्मचारी यूनिफार्म में तैयार हो गए।
विज्ञापन
लगभग दो बजे पहुंचे डीएम आंद्रा वामसी ने आधा घंटा तक पूरे अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मुकेश यादव ने बताया कि बरसात के समय में परिसर के भीतर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पर डीएम ने तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। यहां मौजूद कुछ लोगों ने हड्डी रोग व नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती की मांग की। इस पर डीएम ने पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यालय अधीक्षक महातम सिंह, डॉक्टर विजयपाल सिंह, पंकज राय, विजय प्रजापति, नयन सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप राय आदि मौजूद रहे।