फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   18 infected again found in the district

जिले में फिर मिले 18 संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
18 infected again found in the district
जिले में फिर मिले 18 संक्रमित
विज्ञापन

कुशीनगर। कोरोना महामारी का संक्रमण जिले में प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को 18 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक संख्या कसया क्षेत्र की है। कसया क्षेत्र में चार व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। मौजूदा समय में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि कोरोना काल से लेकर बृहस्पतिवार शाम तक जनपद में कुल 11 लाख एक हजार 433 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 15669 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 227 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 15401 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को 1467 लोगों का नूमना कोरोना जांच के लिए भेजा गया। शाम तक 965 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 947 निगेटिव और 18 पॉजिटिव हैं। संक्रमित मिलने वालों में कसया क्षेत्र से चार, सेवरही से दो, सुकरौली से तीन, तमकुही से दो, कप्तानगंज से दो, हाटा, पडरौना, मोतीचक और अन्य क्षेत्रों से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से दो गज की दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed