फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आरओ ने सभी उम्मीदवारों को आवंटित किया चुनाव चिह्न

आरओ ने सभी उम्मीदवारों को आवंटित किया चुनाव चिह्न

Fri, 03 May 2019 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
आरओ ने सभी उम्मीदवारों को आवंटित किया चुनाव चिह्न
किसी ने नहीं उठाया पर्चा, 14 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

प्रेक्षक की मौजूदगी में चुनाव चिह्न आवंटित
पडरौना। लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। बृहस्पतिवार को नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद आरओ ने 14 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गए।
जिले में सातवें चरण में 19 मई को होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। 29 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद 30 अप्रैल को प्रेक्षक और आरओ की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। दाखिल 16 नामांकन पत्रों में दो के पर्चे निरस्त हो गए थे। 14 उम्मीदवार बचे थे। नाम वापसी की प्रक्रिया के लिए प्रेक्षक, आरओ और एआरओ नामांकन कक्ष में दोपहर तीन बजे तक बैठे रहे। इस दौरान कोई उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। तय समय सीमा बीत जाने के बाद प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि चुनाव चिह्न लेने के पहुुंच गए।
विज्ञापन

एक-एक करके सभी 14 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। उसके बाद सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गए। इस दौरान प्रेक्षक राजशेखर, आरओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, एआरओ रामकेश यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को आवंटित हुए क्रमवार विभिन्न चुनाव चिह्न-
उम्मीदवार का नाम पार्टी चुनाव चिह्न
1- नथुनी प्रसाद कुशवाहा सपा-बसपा गठबंधन साइकिल
2- आरपीएन सिंह कांग्रेस हाथ का पंजा
3- विजय कुमार दुबे भाजपा कमल का फूल
4- अमीरुद्दीन अपना दल युनाइटेड ट्रैक्टर चलाता किसान
5- अरविंद यादव भाकपा (माले) आरी
6- उमेश सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांसुरी
7- उस्मान पीस पार्टी कांच का गिलास
8- पीसी कुरील इंडियन नेशनल लीग प्रेस
9- डॉ. गणेश गोंड अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी बैट्री टॉर्च
10- राजीव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी छड़ी
11- राम प्रताप पूर्वांचल महापंचायत बल्लेबाज
12- ललिता अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी चाय छननी
13- गुड्डी किन्नर निर्दल सिलाई मशीन
14- शिव कुमार निर्दल स्विच बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed