फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आमरण अनशान का दूसरा दिन

आमरण अनशान का दूसरा दिन

Tue, 11 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
आमरण अनशान का दूसरा दिन
कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार संग दूसरे दिन अनशन पर बैठे
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाने के जई छपरा गांव निवासी रामनरेश साहू ठगी के मामले में न्याय के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी परिवार के साथ अपने दरवाजे पर आमरण अनशन पर बैठे रहे।जिनके समर्थन में साहू समाज के पदाधिकारी भी जुट गए। उन्होंने चेतावनी दिया कि चौबीस घंटे के अंदर यदि कार्रवाई नही होती तो हाईवे जाम करेगें।
एटीएम कार्ड के माध्यम से खाते से 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए जाने के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से शिकायतकर्ता नाराज है। राम नरेश का आरोप है कि डीएम से लेकर सीएम तक फरियाद कर चुके हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा। बताए कि 12 नवंबर को अपने पुत्र रवि के एटीएम कार्ड से पडरौना नगर के रामकोला रोड के किनारे लगे एटीएम से पैसा निकालने गए थे। पैसा निकालने के लिए मशीन में एटीएम लगाए, प्रक्रिया पूरी होने पर पता चला कि एटीएम में पैसा नहीं है। उसी दौरान एक-एक कर चार युवक वहां पहुंच गए तो वह बाहर निकल गए। कुछ समय बाद उनकी मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। जानकारी लेने के लिए बैंक में गया तो कर्मचारियों द्वारा जांच के बाद बताया गया कि कनौरा गांव निवासी एक युवक के खाते में पैसा स्थानांतरित कर लिया गया है। उससे फोन पर संपर्क किया तो जबाब में युवक ने कहा कि पैसा वापस कर रहा हूं, लेकिन वापस नहीं किया।अनशन के दौरान साहू समाज के जिलाध्यक्ष मस्तराज फौजी,राजेश गाधी,रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज में धरना 16वें दिन भी जारी
लक्ष्मीगंज। बंद चीनी मिल को चलवाने के लिए लक्ष्मीगंज में चल रहा भाकियू भानु गुट का धरना मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। धरना में शामिल लोगों ने सरकार को किसान विरोध बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अगुवाई में चल रहे इस धरना में बिरझन प्रसाद, हरि प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, रंजीत जायसवाल, जाहिर, भूखल प्रसाद, मौर्य, इंद्रावती देवी, विमला देवी, सुमित्रा देवी, प्रभावती देवी, वंशबहादुर विश्वकर्मा, शिवपूजन चौधरी, कृष्ण मोहन चौधरी, चेतई प्रसाद, बिकाऊ प्रसाद के साथ साथ लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed