फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता सेमीफाइनल

तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता सेमीफाइनल

Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता सेमीफाइनल
सीवान को हराकर मथुरा की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन

तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। इंटर कॉलेज के खेल मैदान में तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को खेला गया। इसमें मथुरा की टीम ने सीवान को दो रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बना लिया।

मथुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में मथुरा की टीम नौ विकेट खोकर 178 रन बनाई। मथुरा की ओर से विजय ने सर्वाधिक 42 रन तथा अश्विनी ने 34 रनों का योगदान दिया। सीवान के गेंदबाज इमरान नसीर ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी सीवान की टीम की शुरूआत बेहतर हुई, सलामी बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी से टीम जीत के एक दम करीब पहुंच गई। अंतिम ओवर में मथुरा के गेंदबाज ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की और रन स्कोर को समेट दिया। बावजूद इसके सीवान की टीम को दो रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विनय राय, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। अंपायरिंग जितेंद्र व राहुल ने की। कमेंट्री राजकुमार गिरी, विनय यादव व बालेश्वर मद्धेशिया ने की। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश यादव, व्यास राय, सुरेश जायसवाल, शैलेंद्र कुमार तिवारी, मुकेश पटेल, रामेश्वर शाही, सुरेंद्रनाथ राय, अमरनाथ पांडेय, पवन यादव, कौशलेंद्र सिंह, नीतेश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, दिलीप मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed