फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी : सांसद

बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी : सांसद

Tue, 30 Oct 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Tue, 30 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी : सांसद
मिशन साहसी के मेगा डिमास्ट्रेशन में पैर से पटरी को तोड़ती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज के कुशीनगर स्थित स्टेडियम में मंगलवार को अभाविप की ओर से मिशन साहसी के तहत मेगा डिमास्ट्रेशन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न कॉलेजों से काफी संख्या में छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांसद राजेश पांडेय ने अभाविप के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। अभाविप का मिशन साहसी कार्यक्रम और बेटियों को कुशल प्रशिक्षकों से आत्मरक्षा का गुर सिखाया जाना सराहनीय पहल है। सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के चलाए जा रहे अभियान सहित अन्य महिलाओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को गिनाई। डीएम डॉक्टर अनिल सिंह ने कहा कि नारी पूजनीय है। छात्राओं को आत्मरक्षा के सीखे गुर को जागृत रखना होगा। भय की भावना खत्म होने से विकास होगा। उन्होंने देश और विदेश स्तर पर बेटियों की तरफ से हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।
विज्ञापन

गोरखपुर की पूर्व मेयर सत्या पांडेय ने कहा कि नारी सदैव से सशक्त रही है। प्रकृति में शुरू से ही शक्ति के लिए देवियों की पूजा की गई है। मां दुर्गा के प्राकट्य की कथा सुनाकर उन्होंने नारी की शक्ति को समझाने की कोशिश की। इसके अलावा भाजपा नेता डॉक्टर संगम मिश्र, एसपी राजीव नारायण मिश्र और कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अभाविप के जिला संगठन मंत्री आकर्षण मिश्र, अंकित दिवेदी, प्रधानाचार्य डाक्टर रितेश चौधरी, डॉक्टर वीना गुप्ता, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, अजरुदीन, आदित्य, रमन मौर्य, अंजलि पासवान, चंद्रिका शर्मा और सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकार्टिनी ने अपना संबोधन अंग्रेजी में दिया
यूनाइटेड फॉर होप की डॉयरेक्टर नयनतार मैकार्टिनी ने मिशन साहसी के तहत मेगा डिमास्ट्रेशन कार्यक्रम को अंग्रेजी में संबोधित किया, लेकिन उनकी सहयोगी यासमिन ने उसका हिंदी में अनुवाद कर छात्राओं को उसका अर्थ समझाया। जिसमें अपनी बेटी का नाम शक्ति रखने की भी जिक्र किया।

एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि छात्राएं बताए गए गुर से अपने आत्मसम्मान की रक्षा कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 100 को भी अवगत करा सकती हैं। उन्होंने नजदीक आई दीपावली पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि आतिशबाजी रात में केवल आठ से 10 बजे तक करें। निर्धारित तीव्रता वाले की पटाखे छोड़ें, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।


कोच भी हुए पुरस्कृत
मिशन साहसी के तहत जिले के विभिन्न कॉलेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाने वाले कोचों को पुरस्कृत भी किया गया। उनमें कुशीनगर ताइक्वांडो एकेडमी के वरिष्ठ कोच दीपक कुमार मद्धेशिया, नेशनल और इंटरनेशनल मेडलिस्ट बिंदू गुप्ता, मेडलिस्ट संजना श्रीवास्तव, अवनीश मद्धेशिया, संजना, मोनिका, श्वेता, अनूप, विकास, अंकित, आकाश, अवनीश, अजय, सुनील, अमरचंद, आदित्य, आशुतोष, अटल व स्टेट मेडलिस्ट रोहित सैनी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed