फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नगर पालिका सभासदों के साथ चेयरमैन ने किया बैठक

नगर पालिका सभासदों के साथ चेयरमैन ने किया बैठक

Fri, 31 Aug 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 31 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभासदों के साथ चेयरमैन ने किया बैठक
पडरौना नगर पालिका कार्यालय में सभासदों के साथ बैठक करते नपा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में चेयरमैन ने सभासदों के साथ बैठक की। इसमें डोल मेला को संपन्न कराने के लिए चर्चा की गई। साथ ही पथ प्रकाश और पेयजल इत्यादि पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जलभराव वाले स्थान को चिह्नित कर उसे ठीक कराने के लिए चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने विनय जायसवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसके लिए शहर के सभी स्थलों का निरीक्षण कर पथ प्रकाश की व्यवस्था संबंधित देख लें, ताकि मेले के दिन शहर में आने वाले लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के लिए संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते शहर के कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है, इसके लिए नगर पालिका कर्मचारी अभी से लगकर वहां की समस्या को दूर कर लें। इस दौरान सभासद अतुल मिश्र, इंदू चौधरी, शांति देवी, रमावती, विजय शंकर, रामबिलास, रत्नेश, मैना देवी, श्यामलता, सरिता, नजमा खातुुन, राजकुमार चौरसिया, मंसूर, सुभाष, राकेश, अब्दुल करीम, सुरेश, एबादुल्लाह, राजन साहा, रिचा सिंह, हुस्नआरा, लिंकन, नजीबुन, मुहम्मद कैसर बलाल और चंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed