फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एपी तटबंध का एक और स्पर कटा

एपी तटबंध का एक और स्पर कटा

Fri, 27 Jul 2018 12:05 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 27 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एपी तटबंध का एक और स्पर कटा
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव के चलते कटान की रफ्तार तेज हो गई है। एपी तटबंध के किलोमीटर एक पर बने स्पर का करीब 100 मीटर हिस्सा बृहस्पतिवार को कटकर बह गया। जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक के अलावा डीएम भी मौके पर पहुंचे थे। डीएम ने एक्सईएन को बचाव कार्य तेज कराने का निर्देश दिया। उधर विधायक तीन दिन से बचाव कार्य की मांग को लेकर धरना भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बांध पर धरना दे रहे क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। जिसकी खबर मिलते ही बाढ़ खंड के अभियंता ग्रामीणों की नाराजगी देख खिसक लिए। दोपहर में डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार पांडेय, सीओ आरके तिवारी, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, एसओ सेवरही अरविंद कुमार, बाढ़खंड के एक्सईन भरतराम, एसडीओ पीसी त्रिपाठी बंधे पर पहुंचे। डीएम ने बाढ़ खंड के अभियंताओं को तत्काल बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक अजय कुमार लल्लू से बात की। डीएम ने बचाव कार्य में तेजी का आश्वासन दिया। अधिकारियों के जाने के बाद विधायक का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

तो 11 साल पुराना इतिहास दोहराएगी नदी
वर्ष 2007 में भी एपी तटबंध गंडक नदी में आई बाढ़ के दबाव से टूट गया था। घघवा जगदीश गांव के सामने तटबंध टूटने से लोगों को महीने भर तक बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ी थी। इस क्षेत्र के प्रदीप सिंह, जेपी निषाद, प्रभुनाथ यादव, मनोज गुप्ता, बाबूलाल निषाद, राजेश सिंह आदि का कहना है कि बांध की मरम्मत समय से नहीं होने के चलते हर वर्ष बरसात के तीन महीने इस क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की आशंका के बीच वक्त गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed