फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीमावर्ती इलाकों में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटान

सीमावर्ती इलाकों में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटान

Wed, 09 May 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटान
tree

विज्ञापन
पिपरा कनक (कुशीनगर)। बिहार प्रांत की सीमा से लगे गांवों में हरे और फलदार पेड़ों की कटान धड़ल्ले से हो रही है। लकड़ी माफियाओं को न तो वन विभाग का खौफ रह गया और न ही पुलिस का। इसे लेकर क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक, मीरबिहार, समऊर बाजार, रामकोलाचट्टी, गंगुआ बाजार, कोटवा टीकमपार, पखिहवा उर्फ करजहां, नरहवा, बनवीरा, बसडीला महंथ सहित कई गांव बिहार प्रांत की सीमा से लगे हुए हैं। इन गांवों मे आम, जामुन, कटहल सहित कई तरह के हरे और छायादार पेड़ हैं, जिनकी कटान लकड़ी माफिया धड़ल्ले से करा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिपराकनक, समऊर बाजार, रामकोलाचट्टी जाने वाले मार्गों से ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर लकड़ियों के बोटे ढोए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के कौसर आफरीदी का कहना है कि भले ही पर्यावरण को लेकर सरकार गंभीर हो, लेकिन पेड़ों की कटान को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिख रही है। कई बार इसकी शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज ने हरे एवं फलदार पेड़ों की कटान से जहां अनभिज्ञता जताई, वहीं वन क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज शिवजी कुशवाहा का कहना था कि हरे एवं फलदार पेड़ों के कटान की इजाजत किसी को नहीं दी गई है। यदि पेड़ काटे जा रहे हैं तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed