{"_id":"59d660a64f1c1ba1538b5c60","slug":"171507221670-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या से आजिज लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या से आजिज लोगों ने दिया धरना
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के बेदूपार फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से आजिज आकर बृहस्पतिवार को हाइडिल में धरना दिया। इनका कहना था कि बिजली समस्याओं से आए दिन जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र से तीन फीडरों के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार से बेदूपार हाइडिल में धरना दे रहे लोगों की मांग थी कि फीडर से जुड़े गांवों को दो भागों में बांटकर अलग-अलग समय पर बिजली दी जाए, लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से निजात दिलाई जाए, इस फीडर के उपभोक्ताओं का बकाया बिल माफ हो, उपकेंद्र का सीयूजी नंबर चालू कर उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने के साथ उसका समाधान, अधिकारियों व कर्मचारियों के रात्रि विश्राम करने, परिसर की सफाई और मशीनों का उचित रख-रखाव किया जाए।
उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए सेवरही प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश राय ने कहा कि इस फीडर पर 50 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति निर्भर हैं, लेकिन 24 घंटे में मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पाती है। जो बिजली मिलती भी है, वह लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं के किसी काम की नहीं रहती। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष विरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान केशव राय, योगेंद्र प्रसाद, बच्चा राय, राजन यादव, संदीप यादव, देवीलाल यादव, गुड्डू शाही, पुजारी सिंह, इब्राहिम, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चरणबद्ध तरीके से होगा बिजली के लिए आंदोलन
तमकुहीराज। बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं के आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश राय ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुरू हुए धरना के बाद 6 अक्टूबर को बेदूपार से जुड़े सभी गांवों के चौराहो पर ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन, 7 अक्टूबर से अनशन, 8 अक्टूबर को तमकुही-सेवरही मार्ग स्थित तरयामोड़ पर सड़क जाम, 9 अक्टूबर को सलेमगढ़ बाजार के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने एवं 10 अक्टूबर को तरयासुजान उपकेंद्र से जब तक बिजली नहीं मिलती, तब तक आपूर्ति बाधित करने की योजना बनाई गई है।