{"_id":"59be67db4f1c1b1e688b5005","slug":"171505650651-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, रेफर
Updated Sun, 17 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शनिवार की देर रात साइकिल से घर जा रहे एक व्यक्ति पर तुर्कपट्टी थाने के मधुरिया गांव के निकट नहर पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर वार किए जाने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज और बाद में वहां से पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
मधुरिया गांव निवासी सहदेव गोंड़ (50) शनिवार की देर रात धुनवलिया स्थित तालाब, जिसमें उन्होंने मछली पाला गया है, उसका निरीक्षण करके साइकिल से घर जा रहे थे। धुनवलिया व मधुरिया के बीच नहर की पगडंडी पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर पीछे से गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उसी हालत में छोड़कर हमलावर भाग निकले। अधिक खून गिर जाने से सहदेव वहीं गिरकर अचेत हो गए।
किसी राहगीर ने उन्हें अचेत देख परिजनों को सूचित किया। यह सुनकर काफी संख्या में गांव के लोग जुट गए और उन्हें फाजिलनगर सीएचसी उपचार के लिए ले गए। वहां उनकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी उनकी स्थिति नहीं सुधरी और वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। इस समय सहदेव का उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। वहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मधुरिया रमेश पुरी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बाबत जानकारी ली। उनका कहना था कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।